रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले किसानों ने आदोलन किया। वहीं पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं विकास भवन में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को विकास भवन में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि किसान हनोमान निवासी इब्राहिमपुर की भूमिधरी भूमि पर उसे खेती नहीं करने दी जा रही है। इसी तरह अन्य किसानों की समस्याओं को उठाया गया। साथ ही जिला प्रशासन से इसको अविलंब निस्तारित कराने की मांग की गयी है। इसके साथ ही किसानों को पानी व बिजली भी समय से उपलब्ध करायी जाए। जिससे किसान खेती बेहतर तरीके से कर सके। जिलाध्यक्ष सदा शिव पांडे ने कहा कि जब समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, माला सिंह, अजय बाजपेयी समेत...