कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सैनिक बंधु बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमान्डर अंकित सक्सेना द्वारा एडीएम प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद के निवासरत सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित संवाद मंच प्रदान करना था। इस दौरान सैनिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा उपयोगी सुझाव दिये गए। एडीएम प्रशासन ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की एवं यह आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा उपस्थित सैनिकों को पुनर्वास योजनाओं एवं कल्याणकारी नीतियों, योजनाओ की जानकारी दी। बैठक में सीओ र...