मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- औराई, एसं। प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में रविवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर सेवा प्रखंड इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष रंजू कुमारी ने समस्याओं के निदान को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिलकर निर्धारित मूल्य व बाजार मूल्य में समानांतर व्यवस्था बनाने, सेविका-सहायिकाओं को कार्य के दौरान आ रही बाधा दूर करने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। बैठक में जिला सचिव संजू कुमारी, संगठन मंत्री अमित कुमार, सावित्री कुमारी, सुधा कुमारी, सविता कुमारी, सीमा कुमारी, शोभा कुमारी, मंजू देवी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी, पुनीता कुमारी, अर्चना कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.