मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी। छात्रों के प्रत्येक समस्याओं के निदान हेतु स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया हमेशा संघर्ष करने को तैयार रहेगा। उक्त बातें स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा मोतिहारी चांदमारी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कन्वेंशन को संबोधित करते हुए स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव देवदत्त वर्मा ने कही। श्री वर्मा ने नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा के बाजारीकरण पर प्रहार करते हुए कहा कि इसके लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी है और जारी रहेगी। कन्वेंशन का उद्घाटन संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ तिवारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन के गौरवशाली इतिहास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।तत्पश्चात 11 सदस्यीय संगाठनिक कमिटी का गठन किया गया। जिसके के संयोजक सत्येंद्र कुमार, सहसंयोजक सोनू संगम यादव, मधुसूदन, आर्यदीप कुमार, मु...