वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। यातायात पुलिस लाइन में सोमवार को गोष्ठी हुई। इसमें रमजान, होलिका दहन, होली तथा ईद पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों के साथ चर्चा हुई। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश जारी किए गए। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध होंगे। बैठक में वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त चंद्रकान्त मीणा, काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव वंशवाल, गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान, अपर पुलिस उपायुक्त श्रुति श्रीवास्तव आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.