पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। मंडी समिति के कृषक विश्राम गृह परिसर में भाकियू भानु गुट की पंचायत जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ज्ञापन पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया गया। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फरवरी में आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर प्रयागराज में जाने की अपील की। उन्होंने सभी ग्राम अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिला इकाई और सभी किसान चिंतन शिविर में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में भाग लेने को लेकर एक बैठक छह जनवरी को किसान भवन में होगी। कहा कि फर्जी निस्तारण करने, फर्द खतौनी में अंश निर्धारण, किसानों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.