अल्मोड़ा, जनवरी 12 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने समस्याओं का निदान नहीं होने पर रोष जताया। मांगों के पूरा नहीं होने पर 15 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं। इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता भी चल रही है, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने सेवाकाल में तीन पदोन्नति प्राप्त न कर सकने पर 10, 16 व 26 साल की सेवा के बाद एसीपी के तहत पदोन्नत वेतनमान देने, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, पुरानी पेंशन, केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता देने आदि की मांग की। 15 जनवरी से शुरू होने वाले आंदोलन की रणनीति ...