रुडकी, फरवरी 6 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इसके बाद किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हर सप्ताह किसी न किसी विभाग के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...