मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- औराई। पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि औराई विकसित श्रेणी में आएगा, इसके लिए राज्य से लेकर केंद्र तक प्रयास किया जाएगा। वे शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि डीएम से मिलकर बागमती तटबंध से विस्थापित की समस्या, पुनर्वास, सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव आदि समस्याओं पर विचार किया गया है। डीएम ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बीडीओ रजनीश शंकर झा, विनय चौधरी, अजय मंडल, मुन्ना चौधरी, अध्यक्ष सुभाष शर्मा, आदर्श कुमार, सुभाष कुमार सिंह, नंदकुमार चौधरी, जदयू अध्यक्ष बेचन महतो, पवन, मृत्युंजय, नवीन, राममोहन राय, डॉ. रामजप्पु प्रसाद, शोभेंद्र सिंह, राकेश साह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.