सहारनपुर, फरवरी 20 -- दिल्ली रोड स्थित शहर का वार्ड 33, प्रमुख और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां 10 हजार से अधिक मतदाता और करीब 35 हजार लोग रहते हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वार्ड के तहत आने वाली कॉलोनियों रोहित विहार, आशीर्वाद विहार, रक्खा कॉलोनी, रूप विहार, सूर्य नगर, बैंक कॉलोनी, जयनगर, विजयनगर और सेंट्रल कॉलोनी के लोग बदाहल सड़कें, झूलते बिजली के तार और सड़कों पर बहते पानी से काफी परेशान है। 35 हजार की आबादी वाले वार्ड के लोग समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। वार्ड 33 की रोहित विहार कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या बिजली के तारों का जंजाल। नीचे लटक रहे तार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पहले एक घटना में स्कूल बस इन तारों की चपेट में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.