रामनगर, फरवरी 17 -- रामनगर। रामनगर तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस में एडीएम प्रशासन विवेक राय फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिसमें बिजली-पानी, सड़क, अवैध नशे का कारोबार बंद करने समेत 24 से अधिक समस्याएं रखी गई। अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सिंचाई नहर के पानी से गेहूं की फसल बर्बाद होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समाधान करने को कहा। यहां ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख मीना रावत, एसडीएम गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा मरकाना, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, खंड विकास अधिकारी गिरिश पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.