पटना, जनवरी 7 -- एचआईवी संक्रमित समुदाय के प्रतिनिधियों ने बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक सुजीत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं में आ रही विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। परियोजना निदेशक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि सभी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि वर्तमान में उनको बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि कम पड़ रही है। इस पर परियोजना निदेशक ने कहा कि समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.