अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- नगर निगम के कर्मचारी मंगलवार को भी प्रदर्शन पर डटे रहे। समस्याओं का निदान नहीं होने पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। नगर आयुक्त, लेखा अधिकारी की नियुक्ति करने व अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। मंगलवार को भी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ और उत्तराखंड नगर निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि नगर निगम तो बना दिया है, लेकिन अब तक यहां स्थाई नगर आयुक्त और लेखाधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त की स्थाई नियुक्ति, लेखाधिकारी की नियुक्ति, वेतन पेंशन के भुगतान आदि की मांग की। कहा कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा कर्मचारी विरोध में डटे रहेंगे। यहां प्रदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.