मैनपुरी, फरवरी 5 -- विधानसभा करहल के ग्राम नगला रमन में विकास की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं। बुनियादी सुविधानाएं न होने से यहां के लोग नारकीय जीवन जीने का मजबूर है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिला सलाहकार रवि कुमार यादव ने बताया कि ग्राम नगला रमन में पक्की सड़क नहीं, जिससे आवागमन में परेशानी बनी हुई है। नाली न होने से घरों का पानी गली में बहता रहता है, जिससे दुर्गंध व संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। 15 जनवरी को सड़कों की समस्या को लेकर आप ने ज्ञापन देकर समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कीचड़ भरे रास्ते में चलकर ग्रामवासी ममता की भैंस का पैर चोटिल हो गया था। वहीं उर्मिला के फिसलने से उसका ...