बोकारो, फरवरी 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये अनेकों लोगों ने गुरुवार को भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये दर्जनों लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री को एक ज्ञापन सौपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए और क्षेत्र से आये लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.