सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्र का भी एसपी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिद्धार्थनगर थाना पर आयोजित समाधान दिवस पर सुनवाई करते हुए एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने आए एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मातहतों से कहा कि समस्याओं को गंभीरता से लें। उसे त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें। यहां आने वाले फरियादी तमाम प्रकार की उम्मीदें लेकर आते हैं। उन्हें उनका समस्याओं का हल चाहिए इसलिए कोताही न बरतें। समय सीमा के अंदर निस्तारण करें। एसपी ने जनसुनवाई के बाद थाने के मिशन शक्ति केन्द्र/साइबर सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर...