संभल, मई 22 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक पंचायत ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं तथा उसके समाधान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बुधवार को जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि निरंतर बढ़ते तापमान और अघोषित विद्युत कटौती से किसानों की फसल सूखने की कगार पर है। इसके अलावा धान के बीज की ओवररेट बिक्री की जा रही है। किसान महंगे दामों पर बीज खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करे, जिससे किसानों को तय रेट पर बीज मिल सके। इस बीच किसानों ने जिले में मक्का के क्रय केंद्र खोलने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान न हुआ तो, आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान रामवीर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.