रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर में शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 13 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया और बाकी के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को भगवानपुर में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने पीडब्लुडी, चक मार्ग, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं की शिकायत की। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है और अनुपस्थित विभागों के नामित अधिकारियों, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.