अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। नगरायुक्त ने रमजान को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक बुलाई थी। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शहरी के समय पानी-बिजली व मस्जिदों के सामने साफ-सफाई के संबंध में अवगत कराया। नगरायुक्त ने आश्वस्त किया कि बेहतर तरीके से सारे कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी गुलजार अहमद की अगुवाई में समाज के वरिष्ठ लोगों ने नगरायुक्त को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुफ्ती जाहिद, मोहम्मद खुसरो, दुलारे नबी, गुलाम रसूल, मोहम्मद नदीम, रशीद नासिर, इरशाद, फरीदी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अजहर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.