निज संवाददाता, सितम्बर 25 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में गुरुवार रात को एक मुखिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करिहरा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। वह बिक्रम गिरी मर्डर केस में आरोपी था। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के बगल में पाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। यह वारदात गुरुवार देर शाम लगभग सवा 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर दलसिंहसराय के एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से पुलिस ने 4 खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घटना स्थल के पास एक लावारिस हेलमेट मिला है। एसडीपीओ ने कहा कि मृतक का शरीर औंधे मुंह पड़ा हुआ रहने के चलते कितनी गोलियां लगी हैं यह स्पष्ट नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.