निज प्रतिनिधि, मई 28 -- बिहार के समस्तीपुर में पेशी के लिए कोर्ट लाए गए 5 कैदी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकले। इनमें से एक कैदी नागेंद्र कुमार महतो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि चार अन्य को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस ने चारों बंदियों की तस्वीर जारी कर गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा सील कर दी और छापेमारी शुरू कर दी है। फरार बंदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी है, जिसे एसटीएफ ने चार महीने पहले गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था। यह वाकया बुधवार को हुआ, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अन्य फरार बंदियों के खिलाफ सरायरंजन थाने में आधा दर्जन लूटकांड समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। सभी बंदियों को बुधवार को पेशी के लिए मंडल कारा से कोर्ट कैंपस लाया गया था। बंदियों के फरार होने की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.