गुमला, फरवरी 15 -- भरनो । प्रखंड के समसेरा करंजटोली गांव में बीती रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। लगातार दूसरे दिन हाथियों ने गांव में घुसकर सोमरा उरांव और सोमा उरांव के मकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने छत में लगे लगभग 10 एलबेस्टस तोड़ दिए तथा घर में रखे सात बोरा धान को खाकर और बिखेरकर नष्ट कर दिया। दीवार गिरने से बर्तन व अन्य घरेलू सामान भी टूट-फूट गया। इसके अलावा आसपास के खेतों में लगी फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया गया। एक दिन पहले इसी गांव के बुदो उरांइन के घर को भी क्षति हुई थी। घटना की सूचना वन विभाग गुमला को दी गई। सूचना पर वन समिति अध्यक्ष बंधनू उरांव मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...