बेगुसराय, अगस्त 10 -- नावकोठी। पुलिस ने समसा से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी समसा वार्ड संख्या 14 निवासी चंद्रभूषण महतो का पुत्र विकेश कुमार तथा जितेश कुमार है। रामदेव महतो के साथ भूमि विवाद में 2013 में हुई मारपीट में रामदेव महतो ने इन पर नालिसी वाद दायर किया था। लंबे समय से ये कोर्ट में अनुपस्थित थे। अनुपस्थित रहने की वजह से कोर्ट ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट में उपस्थापित किया गया। इस गिरफ्तारी में एसआई मो. इस्माइल तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...