बेगुसराय, फरवरी 23 -- नावकोठी। पुलिस ने समसा गांव में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में महेश महतो उर्फ महेश्वर महतो, दीपक महतो तथा महेश्वर महतो शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महेश महतो एवं दीपक महतो थाना कांड संख्या 70/20 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त हैं जबकि महेश्वर महतो मद्य निषेध अधिनियम के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त है। तीनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय में गैरहाजिर चल रहे थे। न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में एसआई विश्वजीत कुमार, अबोध कुमार सिंह, रंजीत कुमार, पूनम कुमारी साहा, युगल किशोर म...