बुलंदशहर, जुलाई 20 -- छतारी। क्षेत्र के गांव समसपुर में राजस्व टीम ने श्मशान घाट और चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। गांव के कुछ लोगों ने दबंगई से फसल की बुआई करके कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों ने एसडीएम शिकारपुर से गांव में कुछ लोगों के द्वारा श्मशान और चरागाह की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की थी। नायब तहसीलदार पहासू ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। श्मशान की भूमि में समीप के खेत मालिक ने धान की फसल लगा रखी थी। नाप तोल के बाद श्मशान की 2 भूमि में खड़ी धान की फसल को ट्रैक्टर से जुताई करके कब्जामुक्त करा दिया। टीम के द्वारा चारागाह की करीब 18 बीघा भूमि की पैमाईश की गई। जिसमें करीब 4 बीघा भूमि में दबंगई से धान और ईख की फसल लगाकर कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कराकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। लेखप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.