आगरा, जनवरी 8 -- ताजनगरी आगरा में एक कारोबारी के साथ हुई कथित लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की जांच में यह पूरी कहानी मनगढ़ंत और फर्जी निकली। असल में यह मामला समलैंगिक संबंधों और उसके बाद हुई ब्लैकमेलिंग का है। पुलिस ने इस मामले में हाथरस के एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक के जरिए लोगों को फंसाकर शिकार बनाते थे। पुलिस के अनुसार, हाथरस के रहने वाले व्यापारी ने शिकायत की थी कि आगरा में उसका अपहरण कर लूटपाट की गई है। आनलाइन फिरौती की वसूली हुई। जब पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य (सर्वेलांस) खंगाले तो कहानी पूरी तरह बदल गई। पता चला कि व्यापारी अपनी मर्जी से अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलने आगरा आया था। दोनों के बीच पहले से ही फेसबुक के माध्यम से बातचीत हो रही थी।वीडियो बना...