बरेली, मार्च 8 -- शीशगढ़ के गांव में महिला ने समलैंगिक संबंधों के चलते फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। महिला के गांव की युवती से समलैगिक संबंध थे। पति की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति पत्नी के समलैंगिक दोस्त सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शीशगढ़ क्षेत्र के गांव की तीस वर्षीय महिला ससुराल के गांव में सिलाई की दुकान चलाती है। उसकी आठ वर्ष की पुत्री है । महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। महिला का पति उत्तराखंड के रूद्रपुर में काम करता है। पति गुरुवार की शाम को घर लौटा। घर के कमरे में महिला फांसी के फंदे पर लटक रही थी। महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। महिला के खुदकुशी करने से घर में कोहराम मच गया। पति ने चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.