रामपुर, जून 9 -- दिल्ली से समर स्पेशल ट्रेन में सवार होकर बिहार जा रहे एक युवक की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिहार के जिला मधुबनी के गांव लखनोर निवासी संजय कुमार(37) दस साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह वहां किराए के मकान में अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता था। जबकि,उनकी पत्नी और तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। संजय कुमार की एक रिश्तेदारी में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 04030 समर स्पेशल में सवार हुए थे। वह कोच संख्या एस-2 में अपने दो मौसेरे भाई संजय और राजकुमार के साथ बैठे थे। ट्रेन दिल्ली से रविवार की सुबह नौ बजे चली। जिस पर तीनों ने ट्रेन के अंदर ही खाना खाया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.