रुद्रपुर, फरवरी 10 -- काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में वंडर ब्रेन के तत्वावधान में एक पेरेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। यह कार्यक्रम वंडर ब्रेन टीम के प्रभारी वरुण पांडे की दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया,जिसे उपस्थित अभिभावकों ने सराहा। इन प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि बच्चों के भावनात्मक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में सकारात्मक मार्गदर्शन कितना आवश्यक है। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह ने वंडर ब्रेन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास में विद्यालय और...