काशीपुर, दिसम्बर 7 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित समर स्टडी हॉल के 21 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इससे पहले उत्कृष्ट सेवा करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मेयर बाली का विद्यालय अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर बच्चों ने मॉडल पेश किए। यहां पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, पूर्व दर्जाधारी राजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया, खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू, स्कूल सचिव अनुराग सिंह, प्राचार्य अनुज भाटिया, उप प्राचार्य मनु अग्रवाल, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.