एटा, जून 5 -- गांव नगला श्याम में खेत में पानी लगाने गए किसान को करंट लग गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार समर को शुरू करते समय करंट लग गया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। कोतवाली अलीगंज के गांव नगला श्याम निवासी नीलेश (32) पुत्र माखन लाल गुरूवार दोपहर को खेत में मक्का की फसल में पानी लगे रहे थे, अचानक विद्युत चली गई। समर बंद हो गई। कुछ देर बाद बिजली आने पर किसान नीलेश समर चलाने पहुंचे। समर को शुरू कर रह थे उसी दौरान करंट लग गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़े। कुछ देर बाद ही किसान की मौत हो गई। काफी देर बाद तक समर शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण देखने पहुंचे। किसान मृतवस्था में पड़े मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस...