गाजीपुर, मई 30 -- सादात। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को समर कैम्प में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा टाई बांधने और पेन्टिग की कला से अवगत कराया गया। इससे पूर्व कैंप में छात्राओं को कार्टून बनाना, कलर बनाना सिखाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि छात्राओं को प्रतिदिन योग और व्यायाम के अलावा निर्धारित खेलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अब तक उन्हें फुटबॉल, लूडो, खो खो, रस्साकसी, कैरम खेलने का अवसर देते हुए उसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को किचन गार्डन, आरोग्य वाटिका, चित्रकला, पौधों की देखभाल, निराई गुड़ाई की भी जानकारी दी जा रही है। कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, साइबर सुरक्षा की जानकारी, प्रार्थना लेखन की भी जानकारी कराईं जा चुकी है। यह कैम्प 10 जून तक चल...