बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय कोयलिहा में समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की। विद्यालय प्रधानाध्यापक बृजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के तहत समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सरोजिनी, अंश, दिव्यांशी, दिव्या, विद्या समर आदि छात्र-छात्राओं ने गाजर कागज के तरबूज, मोर, पक्षी, तितली व बास्केट आदि बनाकर अपनी नन्हीं प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कक्षा दो एवं तीन के छात्र एंजेल, प्रिंस, करिश्मा, रितेश व धर्मेंद्र ने विभिन्न मुखोटे बनाकर अपनी कलाकृति की प्रस्तुति की। अध्यापिका किरण गौतम, रुचि वर्मा एवं अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के दलों के माध्यम से श्री गणेश की प्रतिमा, कलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.