आगरा, मई 28 -- उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में एमडी जैन इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में बुधवार को बास्केटबॉल में ड्रिबलिंग और पासिंग की ड्रिल कराई गई। प्रधानाचार्य जीएल जैन और क्रीड़ा शिक्षक रीनेश मित्तल की देखरेख में चल रहे शिविर में स्कूली बच्चे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। रीनेश मित्तल ने बताया कि समर कैंप में छात्र बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, हैंडबॉल, योग, मलखंब का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैंप में लगभग 125 छात्र विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.