गोरखपुर, मई 24 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जेपी इंटर कालेज कैम्पियरगंज में प्रधानाचार्य डा.शैलेद्र प्रसाद दास के नेतृत्व में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को योग, कला एवं चित्रकला, संगीत, नृत्य, कंप्यूटर कौशल और व्यक्तित्व विकास जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। और खेल खेल में स्वस्थ रहने के गुर सीखे। प्रधानाचार्य डा.शैलेंद दास ने कहा कि इस प्रकार के कैंप न केवल छात्रों की रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं।अभिभावकों और शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इस दौरान सूर्य प्रकाश मिश्र,रामकृपाल मौर्य,ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.