आरा, जून 22 -- आरा। शहर के अबरपुल के समीप स्थित यशोदा आर्य कन्या मिडिल स्कूल में गणितीय समर कैंप के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने केक काटकर कैंप का समापन किया। कार्यक्रम प्रथम संस्था के सहयोग से पिछले 20 दिनों से चल रहा था। इसके स्वयंसेवक ईशा कुमारी की ओर से प्रथम संस्था के मुनि कुमारी की देखरेख में संचालित किया जा रहा था। इसमें कक्षा पांच-छह की छात्राओं को गणित विषय के बारे में जानकारी दी गयी। गणित विषय में कमजोर 15 छात्राओं को गुर सिखाया गया। मौके पर हेडमास्टर डॉ प्रवीण प्रियदर्शी की ओर से कॉपी और पेन देकर प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...