गढ़वा, मई 15 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में गुरुवार को चार दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। कैंप बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इससे पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा और प्रतिभागी बच्चों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य के स्वागत में शिक्षक अनिल द्विवेदी और शिक्षिका रंजना वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। संस्कृत शिक्षक प्रवीण पांडेय ने समर कैंप की गतिविधियों और उनके लाभों पर प्रकाश डाला। शिक्षिका बुलबुल कुमारी ने आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी सामग्री की जानकारी दी। वहीं अनिल द्विवेदी ने कैंप के नियम, ड्रेस कोड, उपस्थिति और आवागमन की व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य सचदेवा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां केवल आराम के लिए नहीं होतीं, बल्कि यह समय जीवनोपयोगी हुनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.