अमरोहा, मई 27 -- सोमवार को नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी स्थित रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों ने डांस, म्यूजिकल चेयर एवं बैलून गेम आदि का आनंद लिया, जमकर मौज-मस्ती की। समर कैंप के बाद विद्यालय परिसर में आइसक्रीम पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने गर्मी में आइसक्रीम का आनंद लिया। प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना, अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य निशान त्यागी ने समर कैंप आयोजन की महत्ता की जानकारी दी। इस दौरान सोमवती कश्यप, अंशु त्यागी, अनुराधा चौधरी, भावना सक्सेना, खुशबू शर्मा, अंश सक्सेना, नीलम सक्सेना, पुनीत कुमार, सीमा वर्मा, रवि वर्मा, लवकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.