मुरादाबाद, अगस्त 7 -- बिलारी के नरौली उदयपुर निवासी रोहित पुत्र ज्ञान सिंह सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लाते समय कांठ रोड पर किले के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसी समय श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम के संस्थापक दीपक वार्ष्णेय उधर से जा रहे थे। उन्होंने घायल कांवड़िये को तत्काल टीएमयू अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। रोहित के पिता ज्ञान सिंह ने बताया दो दिन टीएमयू में उपचार के बाद रोहित तो डा. मंजेश रोठी के यहां भर्ती कराया। जहां पंद्रह दिन उपचार के बाद आज ठीक होकर अपने घर जा रहा है। ज्ञान सिंह दीपक वार्ष्णेय को भगवान शिव का दूत मानते हुए कहते हैं। इलाज का पूरा खर्च भी दीपक जी ने ही उठाया। खर्च लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है। दीपक वार्ष्णेय ने भी घटना की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्...