बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की आत्मा होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और निष्ठा के बिना कोई भी आंदोलन या लक्ष्य सफल नहीं हो सकता। कार्यकर्ता समर्पण और संगठन के मूल्यों को सदैव अपने आचरण में रखें। पनहास रिसोर्ट में बीजेपी की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ये बातें कहीं। उन्होंने संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया। कहा कि पार्टी की मजबूती में सक्रिय कार्यकर्ताओं का योगदान सर्वोपरि है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। असली पूंजी समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनका परिश्रम ही जनता के बीच विश्वास दिलाता है। विधायक कुंदन कुमार ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.