भागलपुर, फरवरी 9 -- नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल सह ट्रेनिंग सेंटर नवगछिया में रविवार को सत्र 2025-27 की छात्राओं के लिए लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं ने निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवा कार्य करने की शपथ ली। समारोह में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएडी भागलपुर डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जीएनएम स्कूल भागलपुर के प्राचार्य, एएनएम स्कूल तारापुर के प्राचार्य, सहित डॉ. बी दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया तथा आरपीएम भागलपुर की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.