बदायूं, नवम्बर 10 -- बिसौली, संवाददाता। विधानसभा स्तरीय मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अभियान में लगे कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आवाहन किया। कार्यशाला नगर के एक फार्म हाउस पर आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी को दो तिहाई बहुमत से भी अधिक मजबूत करने और मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जुटने के लिये कहा। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि एसआईआर अभियान में पूरी शक्ति के साथ जुटकर कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, आईटी जिला संयोजक संदीप चौहान, शिवम शंखधार, विधानसभा संयोजक मनोज शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, मुड़िया धुरेकी चेयरमैन पति वैभव मिश्रा, अमित पाठक, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार, विजय शर्मा, रिते...