सोनभद्र, फरवरी 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने को जरूरी बताया। मुख्य अतिथि नागेश्वर देव पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से थे। वे अपने दार्शनिक सिद्धांत एकात्म मानव दर्शन के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनकी विचारधारा का मूल आधार यह था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य पर जोर दिया। उनके अनुसार, आर्थिक नीतियों का लक्ष्य केवल उत्पादन और उपभोग बढ़ाना नहीं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.