आरा, फरवरी 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में इस माह से शिक्षकों और कर्मियों का वेतन भुगतान समर्थ पोर्टल से होगा। इसके क्रियान्वयन को लेकर छह फरवरी को बैठक बुलाई गई है। वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। बैठक में प्राचार्य समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी, लेखपाल और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ शामिल होंगे। बता दें कि समर्थ पोर्टल में शिक्षकों की सभी प्रकार की छुट्टी, हाजिरी आदि भी ऑनलाइन होगी। इस माध्यम से ही भुगतान होगा। यह शिक्षा विभाग की ओर से डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की दिशा में बड़ा कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.