हरिद्वार, जून 12 -- शासन के निर्देश पर सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 24 मई से प्रारंभ हो गए हैं। समस्त प्रवेशार्थी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। बताया कि समर्थ पोर्टल पर 30 जून तक ही पंजीयन होगा। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए, बीकॉम तथा बीएससी, पीसीएम, सीबीजेड, कम्प्यूटर साईंस) में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक पर निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन एवं आवेदन पत्र भरकर जमा करा सकते हैं। बताया कि इस वर्ष छात्र-छात्रा को प्रति सेमेस्टर सात विषयों का अध्ययन करना होगा तथा प्रत्येक सेमेस्टर में 22 क्रेडिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.