लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गोला क्षेत्र से संबद्ध महाविद्यालयों को सूचना दी है कि जिन छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर प्रवेश स्वीकृति अभी तक लंबित है, उनकी स्वीकृति 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाए। कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के हित में महाविद्यालयों को यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद लंबित प्रवेश स्वीकृतियों के लिए कोई अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...