लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों की नवंबर में सेमेस्टर परीक्षा होनी है और उनके परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरे जाने हैं। फिलहाल, पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने में इन उच्च शिक्षण संस्थानों के पसीने छूट रहे हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलग-अलग विषयों को भरने में कठिनाई आ रही है। तकनीकी खामी के कारण शिक्षक प्रोन्नति पहले से ही लटकी हुई है। लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय कहते हैं कि समर्थ पोर्टल को लांच कर दिया गया लेकिन इसका सरल ढंग से उपयोग किया जा सके इसकी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। गाइड लाइन और शिक्षकों को बेहतर ढंग से ट्रेनिंग तक नहीं दी गई। ऐसे में एक के बाद एक कठिनाई समर्थ पोर्टल को लेकर सामने आ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सिर्फ रेग्युलर फॉर्म ही भर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.