अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर। जिले के कुर्की बाजार स्थित जय एंड जय ब्रदर्स एजुकेशनल हब में 80 छात्राओं को समर्थ और ट्रिपल सी का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नारायण फाउंडेशन के संरक्षक एवं भाजपा नेता विवेक मौर्य ने छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के संचालक जयचंद राजभर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के समर्थ सिलाई मशीन ऑपरेटर की 65 छात्राएं और सीसीसी की 15 छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि विवेक मौर्य ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा माध्यम बना रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.