एटा, सितम्बर 7 -- एटा। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत नामित प्रबुद्धजनों के जनपद भ्रमण, संवाद कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी जिला प्रशासन जोरशोर से कर रहा है। डीएम प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने बताया कि शासन की मंशानुसार नामित प्रबुद्धजन 9, 10 सितम्बर को जनपद भ्रमण कर विभिन्न वर्गों (शिक्षक, व्यापारी, किसान, छात्र, महिलाएं, मीडिया, ग्राम प्रधान, श्रमिक संगठन, आईएमए पदाधिकारी एवं आम जनमानस) से संवाद करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले के सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रबुद्धजनों के आगमन एवं प्रवास के लिए जिले में आवश्यक व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.