कटिहार, फरवरी 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इस बार गेहूं खरीद को लेकर शुरुआती हलचल तेज हो गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी ने किसानों के बीच नई उम्मीद जगा दी है। विभाग ने वर्ष 2026-27 सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जिसके आधार पर एक अप्रैल से सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। जिला सहकारिता विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मार्च माह में पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडलों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि समय पर खरीद केंद्र सक्रिय हो सकें। विगत वर्षों की तरह इस बार भी धान खरीद की तर्ज पर ही गेहूं की खरीद की व्यवस्था की जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आ...